क्रिकेट

इरफान पठान ने बताया, कैसे 2007 से 2013 के बीच धोनी की कप्तानी में देखने को मिले बदलाव

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का ऐसा मानना है कि जब महेंद्र सिंह धोनी ने जब भारत के लिए कप्तानी शुरू की, तब वो गेंदबाजों पर नियंत्रण करना पसंद करते थे, लेकिन 2013 तक उन्होंने उन पर भरोसा करना शुरू कर दिया था।

इरफान पठान उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जिन्होंने एमएस धोनी की अगुवाई में काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला। धोनी ने जब बतौर कप्तान पहली बार 2007 में टी20 विश्व कप जीता था, तब इरफान पठान ने उस टूर्नामेंट में एक अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के समय भी पठान टीम इंडिया का हिस्सा थे।

इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ के दौरान इरफान पठान ने बताया कि कैसे समय के साथ साथ धोनी की कप्तानी के तरीकों में बदलाव आते रहे। शो के दौरान जब धोनी के कप्तान के रूप में 2007 और 2013 के बीच बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
‘‘2007 में ये पहली बार था और जब आपको टीम की अगुआई की बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो आप थोड़े उत्साहित हो जाते हो, आप इसे समझ सकते हो। हालांकि टीम बैठक हमेशा कम समय की होती थी, 2007 में भी और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी। सिर्फ पांच मिनट की बैठक।’’

धोनी के एक बदलाव के बारे में बात करते हुए पूर्व 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘’ ‘‘2007 में वो उत्साहित होकर विकेटकीपिंग से गेंदबाजी छोर तक भागा करते थे और साथ ही गेंदबाजों पर भी नियंत्रण करने की कोशिश करते थे लेकिन 2013 में वो गेंदबाजों को खुद पर नियंत्रण करने देते थे। वो बहुत शांत हो गए थे।”

उन्होंने कहा, ”2007 और 2013 के बीच उन्होंने अपने धीमे गेंदबाजों और स्पिनरों पर भरोसा करने का अनुभव हासिल किया और जब तक चैम्पियंस ट्रॉफी आई, वह बहुत स्पष्ट होते थे कि अहम मौके पर मैच जीतने के लिए उन्हें अपने स्पिनरों को लगाना होगा।”

धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूपों के 332 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान भारत ने 178 मैच जीते, जबकि 120 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी का जीत प्रतिशत 53.61 का देखने को मिला।

Written By: अखिल गुप्ता

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

ज़हीर खान ने IND vs SA 2025 दूसरे ODI के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना की

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने बुधवार को रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

आकाश चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद विराट कोहली के 100 शतक बनाने का समर्थन किया

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बुधवार को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अवेलेबिलिटी कन्फर्म की

भारत के अनुभवी बैट्समैन विराट कोहली ने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

आकाश चोपड़ा का कहना है कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

रॉबिन उथप्पा ने IND vs SA 2025 ODIs के बीच कुलदीप यादव के खेलने के समय पर सवाल उठाए

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज… अधिक पढ़ें

December 3, 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI के बाद सदगोपन रमेश ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की

भारत के पूर्व ओपनिंग बैटर सदगोपन रमेश ने रविवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्पोर्ट्स… अधिक पढ़ें

December 3, 2025