क्रिकेट

भाग्यशाली हूं जो विराट के खिलाफ खेलने का मौका मिला: केन विलियमसन

विराट कोहली और केन विलियमसन मौजूदा समय में क्रिकेट के दो सबसे बड़े चेहरे माने जाते हैं। विराट और विलियमसन को एक दूसरे के खिलाफ खेलने भी बेहद पसंद है।

हाल में ही विलियमसन से स्टार स्पोर्ट्स के शो के दौरान विराट के खिलाफ खेलने के अनुभव को शेयर करने की बात कहीं गयी। उस पर अपना जवाब देते हुए कीवी कप्तान ने कहा,” हम भाग्यशाली है जो हमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला। विराट को युवा अवस्था से जानता हूं और उसके बाद मैंने उन्हें क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ते देखा है जो अपने आप में शानदार है।”

आप सभी को बता दे, कि साल 2008 में जो अंडर-19 विश्व कप खेला गया था तब से यह दोनों दिग्गज एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ रहे है। अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ही फाइनल का टिकेट हासिल किया था और उस समय कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ही थे।

केन विलियमसन ने आगे बताया कि ”ये काफी रोमांचक है कि हम काफी लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। लेकिन असल में पिछले कुछ वर्षों से ही हमने खेल पर अपने विचार साझा किये हैं। खेल और मैदान पर जो हमारा बर्ताव है वह थोड़ा अलग है, लेकिन कुछ मामलों पर विराट और मेरे विचार बहुत मिलते जुलते हैं।”

वाकई में केन विलियमसन और विराट कोहली को एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखना खेल प्रेमी भी काफी पसंद करते है। विराट अभी तक खेले 416 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 56.15 की औसत के साथ 21901 रन बना चुके है, जबकि विलियमसन के बल्ले से 342 मुकाबलों में 46.47 की औसत के साथ 14314 रन देखने को मिले है।

Written By: अखिल गुप्ता

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

ज़हीर खान ने IND vs SA 2025 दूसरे ODI के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना की

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने बुधवार को रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

आकाश चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद विराट कोहली के 100 शतक बनाने का समर्थन किया

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बुधवार को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अवेलेबिलिटी कन्फर्म की

भारत के अनुभवी बैट्समैन विराट कोहली ने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

आकाश चोपड़ा का कहना है कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

रॉबिन उथप्पा ने IND vs SA 2025 ODIs के बीच कुलदीप यादव के खेलने के समय पर सवाल उठाए

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज… अधिक पढ़ें

December 3, 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI के बाद सदगोपन रमेश ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की

भारत के पूर्व ओपनिंग बैटर सदगोपन रमेश ने रविवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्पोर्ट्स… अधिक पढ़ें

December 3, 2025