क्रिकेट

विराट कोहली दुनिया के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक है: विक्रम राठौर

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का ऐसा मानना है कि विराट कोहली दुनिया के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली को लगातार जिम में पसीना बहाने के साथ साथ नेट्स पर भी मेहनत करते देखा जाता हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एकदम फिट रहना पसंद हैं और इसके लिए अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखते है।

फिटनेस के प्रति विराट की भूख देखते ही बनती है। मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक भी है। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि वह मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के मुताबिक अपना 120 प्रतिशत देते नजर आते हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान विक्रम राठौर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोहली का कमिटमेंट ही उनकी सबसे अच्छी बात यह है। वे दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनना चाहते हैं और उसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं। मैंने उन्हें यह सब करते हुए देखा भी है। मुझे लगता है कि हर एक परिस्थिति में ढलने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे सिर्फ एक ही तरह से खेलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। वे अपना खेल जरूरत के हिसाब से कभी भी बदल सकते हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में अलग-अलग तरीके से क्रिकेट खेला है। यही उनकी एक सबसे बड़ी ताकत भी है।’’

विक्रम ने कहा, ‘‘इसका एक सबसे बड़ा उदाहरण आप 2016 के आईपीएल से ले सकते हैं। तब मैंने उनका शानदार खेल देखा था। उस दौरान कोहली ने सीजन में 4 शतक और 40 अलग-अलग तरीके से सिक्स लगाए थे। दो महीने आईपीएल खेलने के बाद टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। वहां भी कोहली ने पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने हवा में भी कोई शॉट नहीं मारा था।’’

आप सभी को बताते चले कि आईपीएल 2016 के दौरान कोहली ने अद्दभुत प्रदर्शन करते हुए 973 रन बनाए थे।

बल्लेबाजी कोच ने कहा, ‘‘इसलिए, आपको अपनी बल्लेबाजी में बदलाव लाते रहना चाहिए, क्योंकि आप अलग-अलग फॉर्मेट में खेलते हैं। हालांकि, ज्यादातर क्रिकेटर ऐसा नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने एक अलग ही तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे अलग-अलग परिस्थितियों में खेल सकते हैं।’’

विराट कोहली अभी तक 86 टेस्ट मैचो में 53.62 की औसत के साथ 7240 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक भी देखने को मिले हैं। 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं।

Written By: अखिल गुप्ता

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

Related Post
शेयर
द्वारा प्रकाशित
In._.DaFaNeWs

हाल के पोस्ट

ज़हीर खान ने IND vs SA 2025 दूसरे ODI के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना की

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने बुधवार को रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

आकाश चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद विराट कोहली के 100 शतक बनाने का समर्थन किया

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने बुधवार को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ… अधिक पढ़ें

December 5, 2025

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए अवेलेबिलिटी कन्फर्म की

भारत के अनुभवी बैट्समैन विराट कोहली ने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

आकाश चोपड़ा का कहना है कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जेमी स्मिथ को IPL 2026 के… अधिक पढ़ें

December 4, 2025

रॉबिन उथप्पा ने IND vs SA 2025 ODIs के बीच कुलदीप यादव के खेलने के समय पर सवाल उठाए

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज… अधिक पढ़ें

December 3, 2025

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI के बाद सदगोपन रमेश ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की

भारत के पूर्व ओपनिंग बैटर सदगोपन रमेश ने रविवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्पोर्ट्स… अधिक पढ़ें

December 3, 2025